Young Look किसे पसंद नहीं। हर कोई चाहता है कि उम्र से कम दिखा जाए। इसके लिए नेचुरल तरीके उम्दा हैं। या यूं कहें जिनमें केमिकल्स का प्रयोग नहीं हो। इस कड़ी में बेस्ट है इंस्टेंट Young Look देने वाला राइस फेस पैक।
Young Look का सीक्रेट, Rice के चेहरे पर फायदे
गुणों की भरमार वाले चावल खाने में टेस्टी होते हैं। उतने ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। सुनने में अजीब लगे। लेकिन ये सच है। अगली बार आप चावल उबाल कर खाएं। बचा हुआ पानी फेंके नहीं। ये बनेगा आपका ब्यूटी सीक्रेट। चावल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। चावल के पानी में कई फायदे हैं। जैसे-चेहरे को नमी मिलती है, झुरियां मिटती हैं, चेहरे की सूजन कम होती है और दाग धब्बे समाप्त होते हैं। सबसे खास कि इंस्टेंट ग्लो आता है।
यह भी पढ़ें: https://www.indiamoods.com/gram-flour-for-glowing-skin-keep-it-in-the-kitchen-use-it-like-this/
Rice फेस पैक
राइस फेस पैक नियमित सप्ताह में एक बार लगाएं। नियमित इस्तेमाल से आप दिखेंगे। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए निम्न सामग्री।
- 1 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 3 बड़ा चम्मच चावल
- 1 बड़ा चम्मच दूध
Young Look का सीक्रेट, Rice पैक बनाने की विधि
सबसे पहले बाउल में चावल लें। इसमें पानी डालें। इसे उबाल लें। जब यह उबलने लगे तब इसे 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। चावल को ठंडा होने दें। फिर इसे छान लें। उबले हुए चावल में शहद और गर्म दूध मिलाएं। चावल को इतनी अच्छी तरह से मिला लें। यानी दोनों का पेस्ट ना बन जाए। चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे सादे पानी से धो लें। पहली बार में ही राइस फेस पैक का असर चेहरे पर दिखेगा।
Japanese Anti Aging Secret: https://www.youtube.com/watch?v=f4et_a0H6KY
स्किन रूटीन फाॅलो करें
एक स्वस्थ और चमकदार त्वचा भला किसे नहीं पसंद। सही समय पर सोना, सही डाइट मेंटेन करना, व्यायाम करना और सही टाइप की फेस क्रीम लगाने से आप एक ग्लोइंग त्वचा आराम से पा सकती हैं। हर कोई यह रूटीन फॉलो कर पाए, यह जरुरी नहीं है।