Yoga Enhances Overall fitness -टोंड बॉडी और फिट माइंड के लिए करें योग

Yoga Enhances Overall fitness
Yoga Enhances Overall fitness

Yoga Enhances Overall fitness-योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है  वरन् यह जीवन को संतुलित रूप से जीने का शास्त्र है। यह निरंतर बढ़ती हुई भाग.दौड़ में व्यक्तित्व को एक ठहरावएएक गहराई देने की विद्या है। ऐसे में आज न केवल भारत बल्कि विश्व के दूसरे देश भी योग को जीवन शैली में सुधार लाने का एक प्रमुख उपाय मान रहे हैं।         

overall fitness

सुन्दर चमकीली त्वचा, गठीला शरीर, छरहरा बदन,चेहरे पर  यौवनता, चमकीले बाल तथा प्राकृतिक रूप से सुन्दर दिखने की चाहत में आज कल पिफटनेस सैन्टरों, जिम, सैलून, स्पा तथा बहु राष्ट्रीय कम्पनियों के मंहगे सौदर्य प्रसाधनों  को खरीदने की होड़ आम देखी जा सकती है। आज कल के प्रदूषण,तनाव, लाइफ स्टाइल तथा दिन रात  की भागदौड़ भरी   जिन्दगी से आप  समय से पहले ही  बूढ़े दिखने लगते हैं तथा युवा उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां ,कील मुहाँसे ,फुंसियाँ ,काले धब्बे लगातार परेशानी का सबब बन जाते हैं । अधिकांश लोग  सूंदर दिखने की लालसा क्या क्या नहीं कर देते लेकिन फिर भी  ब्यूटी  सैलूनों  में  घण्टों फेयरनेस ट्रीटमेंट  तथा कॉस्मेटिक पर भारी खर्च करने के बाद  भी चेहरे का निखार  कुछ दिनों बाद ही गायब हो जाता है ।ऐसे में लोग  उदास होकर दिल तोड़ बैठते हैं  तथा उन्हेँ  लगता है की सुंदरता  तो बिरासत में ही मिलती है  ।

Yoga Enhances Overall fitness-Enhance beauty

Yoga Enhances Overall fitness
Yoga Enhances Overall fitness

अगर आप शारीरिक  रूप से सुन्दर हैं  तो  आपका सौन्दर्य  चेहरे पर  झलकेगा ।  कुछ योग आसनों  के नियमित  अभ्यास से आप प्राकृतिक सुन्दरता , दमकती त्वचा  तथा  शारीरिक आकर्षण  ग्रहण कर सकते है । बास्तव में अगर आप योग  साधना को  अपने जीवन  से जोड़ लें तो शरीर को स्वस्थ्य  रखने के साथ ही प्रकृतिक तौर पर स्थाई रूप से सुन्दर तथा प्रभाबशाली  भी बनाया जा सकता है तथा महँगे सौन्दर्य प्रसाधनों , ब्यूटी  सैलूनों  के महँगे उपचार तथा  समय को बचाया जा सकता है ।

सूर्या नमस्कार, प्राणायाम, उत्थान आसन

प्रतिदिन महज आध घण्टा सुबह तथा शाम सूर्या नमस्कार, प्राणायाम, उत्थान आसन, कपाल भाती,  धनुर आसन  तथा सांसो की क्रिया (Surya Namaskar, Pranayama, Uplifting Asana, Kapal Bhati, Dhanur Asana and breathing exercises) के माध्यम से आप अपने यौवन, सौन्दर्य तथा प्राकृतिक आकर्षण को जीवन पर्यन्त बनाऐ रख सकते है।

Pranayama for hair and skin

बालों तथा त्वचा के सौंदर्य को बनाए रखने में प्राणायाम महत्वपूर्ण भूमिका  अदा करता है। प्राणायाम से जहां तनाव कम होता है वहीं दूसरी ओर शरीर में प्राण वायू का प्रभावी संचार होता है तथा रक्त का प्रभाव बढ़ता है। प्राणायाम सही तरीके से सांस लेने की बेहतरीन अदा है। प्रतिदिन 10 मिनट तक प्राणायाम से मानव शरीर की प्राकृतिक क्लीजिंग हो जाती है। प्राणायाम का आज पूरे विश्व में अनुसरण किया जाता है। प्राणायाम से मानव खोपड़ी में व्यापक आक्सीजन तथा रक्त संचार होता है। जिससे बालों की प्राकृतिक रूप से वृद्वि होती है तथा बालों का सफ़ेद  होना तथा झड़ने जैसी समस्या को रोकने में भी मदद मिलती है। योगा का मानसिक शारीरिक, भावनात्मक तथा मनोभाव पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे आत्म विश्वास बढ़ता है। योगा से आप आत्मिक  तौर पर शान्त महसूस करते हैं। जिससे आपके बाहरी सौन्दर्य में भी निखार आता है।

Yoga Enhances Overall fitness-insomnia में योग महत्वपूर्ण

आमतौर पर अनिद्रा, तनाव आदि में पैदा होने वाली कील, मुहांसे, काले धब्बों  आदि की समस्याओं के स्थाई उपचार में योग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उत्थान आसन के लगातार उपयोग से आप कील, मुंहासे, काले धब्बों  आदि की समस्याओं का स्थाई उपचार पा सकते है। कपालभाती शासीर  में कार्बन डाईक्साईड को हटाकर खून को साफ करने में मदद मिलती है। उससे शरीर में हल्कापन महसूस होता है।   धनुर   ध्आसन से शरीर में रक्त  का प्रभाव बढ़ता है तथा शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में मदद मिलती है इससे शरीर की त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है तथा त्वचा की रंगत में निखार भी आता है।

Also Read-https://www.indiamoods.com/yoga-for-well-being-this-time-this-is-the-theme-of-international-yoga-day-do-yoga-daily-for-wellness/

Yoga Enhances Overall fitness

योग के लगातार अभ्यास से त्वचा तथा शरीर में यौवन को दीर्घ कालीन तौर पर बनाए रखने में मदद मिलती है। योगासन से  रीढ़ की हड्डी तथा जोड़ों को लचकदार बनाया रखा जा सकता है। जिससे शरीर लम्बे समय तक लचीला तथा आकर्षक बनता है, योग से शरीर के भार को कम करने में भी मदद मिलती है तथा इससे मांस पेशियां नरम तथा मुलायम हो जाती है। योगा से थकान से मुक्ति मिलती है। तथा शरीर में उर्जा का प्रभावी संचार होता है सूर्यानमस्कार आसन से पूरे शरीर में नवयौवन का संचार होता है। सूर्यानमस्कार से शरीर पर बढ़ती आयु के प्रभाव को रोका जा सकता है तथा  यह चेहरे तथा शरीर पर बुढ़ापे की भाव मुद्राओं के प्रभाव को रोकने में मददगार साबित होता है।

चेहरे की झुर्रियों (facial wrinkles) से मुक्ति पाने के लिए सूर्यानमस्कार तथा प्राणायाम दोनों प्रभावी आसन है।

सुन्दर त्वचा, चमकीले बाल तथा छरहरे बदन के लिए

आपके सुन्दर दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप सुन्दर ही पैदा हुए हों आप अपने प्रयत्नों से सौंदर्य प्राप्त कर सकते है।  अच्छा स्वास्थ्य तथा सौंदर्य एक ही सिक्के के दो पहलू है। यदि आप आन्तरिक रूप से सुन्दर नहीं है तब तक आपका सौंदर्य चेहरे पर नहीं झलक सकता। सुन्दर त्वचा, चमकीले बाल तथा छरहरे बदन के लिऐ अच्छी सेहत का होना परम आवश्यक है। योग से मानसिक तथा शारीरिक दोनों को प्रचुर लाभ मिलता है। इससे न केवल सभी मांस पेशियों को फायदा होता है बल्कि इससे प्राण शक्ति बढ़ती है तथा आन्तरिक अंगों की रंगत में निखार आता है।

Helps to stabilize the vascular system

इससे नाड़ी तंत्र (vascular system) को स्थिर रखने में मदद मिलती है। इससे तनाव को कम करने तथा मानसिक संतुलन में भी लाभ मिलता है। योग प्राचीन भारतीय विद्या है तथा इसके निरन्तर अभ्यास से संयमित  व्यक्तित्व तथा वृद्वावस्था की भाव मुद्राओं को रोकने में मदद मिलती है। योग का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इससे सांसों पर नियन्त्रण रहता है तथा योगाभ्यास के दौरान सांस खींचने तथा सांस बाहर निकलाने की उचित विधि से शवास  को संयमित करने में मदद मिलती है जिससे शरीर में आक्सीजन को नियन्त्रित करने में सहायक सिद्ध होती है। योग से शारीरिक तथा मानसिक उल्लास की असीम अनुभूति प्राप्त होती है। योग सौन्दर्य के लिए अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि आन्तरिक सौंदर्य से ही सही शारीरिक सौंदर्य की प्राप्ति की जा सकती है।