Star Sapphire Cluster In Sri Lanka- 700 करोड़ से ज्यादा है कीमत, घर में मिला 510 किलो बेशकीमती पत्थर

saphaire
saphaire found in srilanka

Star Sapphire Cluster-श्रीलंका (Sri Lanka) में दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा नीलम का बेशकीमती पत्‍थर (Sapphire Cluster) मिला है। विशेषज्ञों का दावा है कि नीलम के इस पत्‍थर की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ डॉलर है।

700 करोड़ से ज्यादा है कीमत

यह घटना श्रीलंका के रत्नपुरा की है। यहां हीरों के व्यापारी मिस्टर गोमेज घर के आंगन में कुएं की खुदाई करवा रहे थे तभी मजदूरों को यह नायाब चीज मिली। माना जाता है कि इस इलाके में रत्न काफी ज्यादा मात्रा में हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नीलम की कीमत 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Star Sapphire Cluster-वजन सुनकर चौंक जाएंगे आप

यह नीलम का पत्थर करीब 510 किलो वजनी है और 25 लाख कैरेट का है. इस नीलम पत्‍थर के मालिक ने बीबीसी को बताया है कि जो व्‍यक्ति उनके यहां कुआं खोद रहा था, उसने खुदाई के दौरान उन्‍हें जमीन के नीचे कुछ बेशकीमती पत्‍थर दबे होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद में कड़ी मशक्कत कर ये लोग इस बड़े पत्‍थर को निकालने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: बाज़ार में गोल्ड मास्क की भरमार, मुंबई के बाद अब तमिलनाडू के सुनार ने भी बनाया gold mask

2.5 मिलियन कैरेट का है सेरेंडिपिटी सैफायर

विशेषज्ञों ने इस नीलम के पत्‍थर को सेरेंडिपिटी सैफायर नाम दिया है। इसका मतलब होता है किस्मत से मिला नीलम। यह नीलम 2.5 मिलियन कैरेट है। सुरक्षा कारणों से मिस्टर गोमेज ने अपना पूरा नाम नहीं बताया है। दरअसल यह कई नीलम का एक गुच्छा है, जो मिट्टी या कीचड़ की वजह से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Star Sapphire Cluster-एक साल बाद मिला क्लीयरेंस

बीबीसी की खबर के अनुसार यह नीलम पिछले साल मिला था, लेकिन प्रशासन को इसे क्लीयरेंस देने में लंबा समय लग गया। इस रत्न से मिट्टी, कीचड़ व अन्य अशुद्धियां हटाने में उन्हें महीनों का समय लग गया। इसके बाद ही इसे सर्टिफिकेट दिया गया। सफाई के दौरान इससे काफी मात्रा में उच्च क्वालिटी के रत्न गिरते रहे। विशेषज्ञ अभी तक यह अनुमान नहीं लगा पाए हैं कि इसमें से कितने उच्च क्वालिटी के रत्न मिल चुके हैं।

रत्नों की राजधानी रत्नपुरा

रत्नपुरा को श्रीलंका के रत्नों की राजधानी कहा जाता है। यहां काफी ज्यादा मात्रा में रत्न पाए जाते हैं। श्रीलंका दुनियाभर में पन्ना, नीलम और अन्य बेशकीमती रत्नों के निर्यातक के तौर पर जाना जाता है। पिछले साल रत्नों के निर्यात से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। प्रिंस विलियम्स की पत्नी केट मिडिलटन ने अपनी शादी के वक्त श्रीलंका का नीलम ही पहना था.