Shopping On Dhanteras Festival 2021- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना क्यों माना जाता है शुभ?

gold dhanteras

Shopping On Dhanteras Festival 2021-धनतेरस से दीपावली के त्यौहार की शुरूआत हो जाती है। इस बार धनतेरस 2 नवंबर को है। 3 को छोटी दीवाली और 4 को दीपमाला। धनतेरस को गहने-आभूषण और बर्तन खरीदने के लिये शुभ माना जाता है। हम आपको बताते हैं कि लोकमान्यताओं में धनतेरस का क्या महत्व है …

धनतेरस की लोककथा

लोककथाओं के अनुसार, एक राजा हिम की बहू ने अपने पति की जान बचाई, जिसके बारे में कहा गया था कि वह अपनी शादी के चौथे दिन ही मर जाएगा। लेकिन चौथे दिन उसने अपने पति को जागते रहने को कहा। उसने कुछ दीये जलाए और अपने घर के प्रवेश द्वार पर चांदी और सोने के आभूषण और सिक्के रख दिए। गहनों और सिक्कों के पूरे ढेर से परावर्तित प्रकाश ने मृत्यु के स्वामी यमराज को उनके घर में प्रवेश करने और राजकुमार की जान लेने से रोक दिया।
जब यमराज सांप के रूप में हिम के पुत्र की जान लेने आए, तो वह ऐसी चकाचौंध से अंधे हो गए। अंततः सांप के रूप में आए यमराज परिवार या राजकुमार को नुकसान पहुंचाए बिना वापस लौट गए। तभी से यह माना जाता है कि सोना और चांदी आपके घर को नकारात्मकता से बचाते हैं, इसीलिए इस दिन को पवित्र माना जाता है और लोग धनतेरस पर सोना, चांदी और नया बर्तन खरीदते हैं।

dhanteras puja

धनतेरस पर लोग अपनी -अपनी पसंद की चीज़ें खरीदते हैं। आप भी खरीददारी करने जा रहे हैं तो ये चीज़ें जरूर खरीदें।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धनतेरस के दिन सबसे शुभ माना जाता है लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना। एक ओर जहां भगवान गणेश विघ्न और बाधांओं को दूर करते हैं तो वहीं मां लक्ष्मी सुख और सौभाग्य लेकर आती हैं।

यह भी पढ़ें:धनतेरस पर रौशन हुआ बाज़ार , सिक्कों और हल्के आभूषणों की बिक्री बढ़ी

Shopping On Dhanteras Festival 2021-सोना-चांदी

धनतेरस के दिन के दिन सोना-चांदी के गहने या आभूषण खरीदना सौभाग्य दायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदना सुख और समृद्धि लाता है।

पीतल के बर्तन

पीतल को भगवान धनवंतरी की धातु माना जाता है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने से स्वास्थ्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

गोमती चक्र

गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्रों को खरीद कर मां लक्ष्मी को समर्पित करना चाहिए।

Shopping On Dhanteras Festival 2021-कौड़िया खरीदें

कौड़ियां पुराने काल की मुद्रा है,ये भी मां लक्ष्मी का ही रूप है। धनतेरस को कौड़ियां खरीदना और दीपावली के दिन पूजन में मां लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए।

झाड़ू

मां लक्ष्मी को साफ-सफाई को विशेष महत्व देती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

धनिया

धनतेरस के दिन धनिया खरीदने को भी शुभ माना जाता है। पूजा में इनको चढ़ा कर कुछ दाने गमले में बो देने चाहिए, इससे साल भर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

Shopping On Dhanteras Festival 2021- खील और बताशे लाएं

दीपावली के पूजन में खील और बताशे लक्ष्मी-गणेश को चढ़ाए जाते हैं। धनतेरस के दिन खील और बताशे खरीदना सुख-समृद्धिदायक माना जाता है।