खतरे से खाली नहीं जानवरों से खेल। जानवर जंगली हो या पालतू लेकिन उससे खेलना कभी भी खतरे से खाली नहीं है। खासकर अगर किसी समुद्री किनारे पर हैं तो सावधान रहना कितना ज़रूरी है , वीडियो में घटी यह घटना इस बात का सबूत है। दरअसल यह वीडियो कनाडा का है। यहां के पश्चिमी तट पर बने डॉक (Dock) पर लोग समुद्री जीवों को खाने की चीजें देकर उनकी हरकतों का आनंद ले रहे थे। वहीं समुद्र में पानी पर तैर रहे खाने को एक शेर ( SEA LION) भी लपक-लपककर खा रहा था।

इसी दौरान एक लड़की और कुछ अन्य शख्स इस शेर के साथ खेल करने लगे। SEA LION कुछ देर तक इस खेल को देखता रहा लेकिन जल्द ही उसने शिकार सेट कर लिया। जैसे ही लड़की डॉक के किनारे पर बैठी, तभी यह समुद्री शेर ( SEA LION) पानी से निकला और लड़की को अपने जबड़े में जकड़कर उसे पानी में खींच ले गया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें रुक गईं
http:// chilling murder caught on cam: Pakistan army kills an unarmed baloch
खतरे से खाली नहीं SEA LION से उलझना

गनीमत यह रही कि वहां मौजूद एक हिम्मत वाले शख्स ने पानी में छलांग लगाई और लड़की को समुद्री शेर के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाल लाए। इस हादसे में उस शख्स और लड़की दोनों में से किसी को चोट नहीं आई लेकिन इसके बाद घबराई लड़की तुरंत वहां से भाग निकली। देखें वीडियो……
इस वीडियो को माइकल फुजिवारा (Michael Fujiwara) नाम के एक शख्स ने अपलोड किया है। जो अकसर डॉक पर विज़िट करते हैं। समुद्री किनारों पर सुरक्षा से लेकर कई निर्देश लिखे होते हैं। इस विषय से जुड़े वैज्ञानिक भी हमेशा लोगों को सतर्क करते हैं कि वे ऐसे स्थानों पर समुद्री जीवों के करीब न जाएं। इस घटना को देखकर लगता है कि लड़की के कपड़े को समुद्री शेर ( SEA LION) ने खाने की चीज़ समझा होगा, तभी उसने उसे लपकने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि लड़की को उसने छोड़ भी दिया। समुद्री शेर का वजन 610 से 860 पौंड तक होता है. इसकी लंबाई छह फुट तक होती है। ऐसी जगहों पर यह अक्सर लोगों को निशाने बनाते हैं।
http://हवा में हिल गया सांसद का हेलीकॉप्टर, अटक गयी सांसें/ video