किचन में सपना चौधरी की मस्ती का वीडियो वायरल हो रहा है। सपना चौधरी राजनीतिक खबरों की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और बाद में पार्टी ज्वाइन करने का खंडन कर दिया। अगले ही दिन वह बीजेपी नेता मनोज तिवारी के साथ नजर आईं। चर्चा थी कि वह कांग्रेसी के टिकट पर मथुरा से इलेक्शन में उतर सकती हैं। हालांकि जल्द ही ये खबर ठंडी हो गई।
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर रोज धमाका कर देती हैं। अब उनका एक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है जिसमें वह किचन में मस्ती करती नजर आ रही हैं! कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ नजर आ रही हैं। हरियाणवी-भाजपुरी गानों पर डांस के लिए मशहूर सपना कलर्स चैनल के शो किचन चैंपियन में नजर आएंगी और इस शो में सुनील पाल के साथ उनकी जुगलबंदी होगी।
कलर्स के शो में दिखेंगी सपना
चैनल ने शो का जो लाइव पोस्टर शेयर किया है उसमें सपना और सुनील पाल मुक्का दिखा रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए कलर्स ने लिखा है- डांस, लाफ या कुक? यानी की इस शो के दौरान हंसी, डांस और खाने पकाने का फुल डोज मिलेगा। सपना चौधरी के फैंस इस नए शो को लेकर काफी उत्साहित है। शो में सपना चौधरी का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।
इस शो की थीम काफी खास है। शो में चैनल किसी नामचीन शख्सियत को मेहमान के रूप में आमंत्रित करेगा। उसके बाद मेहमान की पसंदीदा डिश शो में बनाई जाएगी। होस्ट और गेस्ट के बीच खूब सारी बातें होंगी जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।