Punjab Health minister arrested-स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

Punjab Health minister arrested
Punjab Health minister arrested

Punjab Health minister arrested-पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंगलवार को पद से बर्खास्त कर दिया गया तथा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की घोषणा की। मान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला, सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

 Punjab Health minister arrested
Punjab Health minister arrested

सूत्रों ने बताया कि सिंगला को पंजाब पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मेरे संज्ञान में एक मामला लाया गया था जिसमें मेरी सरकार का एक मंत्री अपने विभाग की प्रत्येक निविदा या खरीद में एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। मैंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। इसे सिर्फ मैं ही जानता था। न मीडिया को पता था न विपक्ष को।”
उन्होंने कहा, “मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं। मैं पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश भी दे रहा हूं।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “उस मंत्री का नाम विजय सिंगला है। वह स्वास्थ्य मंत्री थे।


Punjab Health minister arrested

मान ने कहा कि सिंगला कथित तौर पर अपने विभाग में गलत कामों में शामिल थे और उन्होंने इसे स्वीकार किया भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है।
मान ने रेखांकित किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 में तत्कालीन खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री को बर्खास्त किया था और मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। मान ने कहा, “एक रुपये के भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करूंगा। हम पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य में बदलना चाहते हैं।

Punjab Health minister arrested

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दल अब यह कहेंगे कि ‘आप’ का एक मंत्री सरकार बनने के महज दो महीने के अंदर ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया, लेकिन “मैं कार्रवाई कर रहा हू।’ सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। सिंगला दंत चिकित्सक हैं। ‘आप’ ने इस साल हुए चुनाव में राज्य की 117 सदस्य विधानसभा में 92 सीटें हासिल की थीं।