PM Boris Johnson-क्या आप सोच सकते हैं कि ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन अपना छाता नहीं संभाल सकते..? नहीं न.. लेकिन ऐसा एक वाक्या एक इवेंट के दौरान हो गया । दरअसल बड़ी हस्तियां कैसे बोलती हैं, कैसे व्यवहार करती है, सारा मीडिया इस पर नज़र रखता है तो फिर यह वाक्या आखिर कैसे कैमरे में कैद होने से बच जाता है। बोरिस अपना छाता चढ़ाना चाह रहे थे लेकिन ठीक तरह से हैंडल नहीं कर पाये और इसके बाद वहां का नज़ारा देखने लायक बन गया।
खुलते ही उल्टा हो गया छाता और….
बुधवार को ब्रिटेन में एक कार्यक्रम के दौरान बोरिस जॉनसन ने खुद के ऊपर छाता तान लिया, लेकिन छाता बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने दोबारा प्रयास करके छाता खोला और ऊपर लगाना चाहा। लेकिन इस बार तेज हवा के चलते छाता उलटा हो गया।
PM Boris Johnson-छाता पकड़कर देर तक हंसते रहे पीएम बोरिस जानसन
खैर, काफी प्रयास के बाद ब्रिटिश पीएम छाता इस्तेमाल करने में कामयाब तो रहे, लेकिन वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। यहां तक कि प्रिंस चार्ल्स भी उनकी तरफ देख मंद-मंद मुस्कुराते नजर आए। बोरिस जॉनसन, बहुत देर तक छाता पकड़कर जोर-जोर से हंसते रहे।

यह भी पढ़ें: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अभिभावकों से अपील -बच्चों को वापस स्कूल भेजने पर विचार करें
तेज़ हवा ने उडवाया पीएम का मज़ाक
जैसे ही समारोह शुरू हुआ, हल्की बूंदी बादी होने लगी। पीएम ने छाता संभाल लिया लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। बारिश से बचने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपना छाता खोल रहे थे। लेकिन तेज हवा के चलते वह छाता संभाल नहीं पा रहे थे। यह देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ-साथ प्रिंस चार्ल्स भी मुस्कुराने लगे। इसका वीडियो देखकर लोग भी खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे।
PM Boris Johnson-शहीदों के स्मारक के उद्घाटन कर रहे थे
ब्रिटेन में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिस अफसरों की याद में एक स्मारक बनाया गया है। बुधवार को इसका उद्घाटन समारोह था। इस दौरान देश की कई जानी-मानी हस्तियां वहां मौजूद थीं। इनमें प्रिंस चार्ल्स और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी थे। कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए प्रिंस चार्ल्स व कुछ अन्य लोगों ने छाता लगा रखा था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तरफ भी छाता बढ़ाया गया। बोरिस जॉनसन ने छाता खोल लिया, तभी उनकी नजर पीछे भीग रही एक महिला पर पड़ी। उन्होंने उस महिला की तरफ छाता बढ़ाया, लेकिन महिला ने मना कर दिया।