Nobel Peace Prize Awarded to 2 Journalists-इस साल के प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार का एलान शुक्रवार को कर दिया है. फिलीपीन की पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को लेकर 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है. विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने की.
साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को मिला
इससे पहले, गुरूवार को प्रतिष्ठित साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को दिया गया. उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी की स्थिति के चित्रण के लिए साहित्य में 2021 नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
Nobel Prize 2021 in Medicine
फिजियोलॉजी या मेडिसिन (physiology or medicine) में 2021 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के वैज्ञानिकों डेविड जूलियस और आर्डम पातापुतियन को संयुक्त रूप से दिया गया है. इन दोनों को ये पुरस्कार तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया गया है. नोबेल समिति के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने सोमवार को इन विजेताओं के नामों की घोषणा की थी.
नोबेल प्राइज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आर्डम पातापुतियन की तस्वीर शेयर की
विजेताओं के नामों का एलान करने के कुछ देर बाद ही नोबेल प्राइज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आर्डम पातापुतियन की तस्वीर शेयर की गई जिसमें वो अपने बेटे लुका के साथ लैपटॉप पर नोबेल प्राइज की प्रेस कांफ्रेंस देखते नजर आ रहे हैं. नोबेल प्राइज के आधिकारिक ने इस तस्वीर के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा, “मेडिसिन में 2021 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं में से एक आर्डम पातापुतियन अपने नाम की घोषणा के बारे में पता चलने के बाद अपने बेटे लुका के साथ नोबेल प्राइज की प्रेस कांफ्रेंस देखते हुए.”
यह भी पढ़ें: Nobel Prize 2021 In Literature-उपन्यास ‘पैराडाइज़’ के लिये अब्दुलरजाक गुरनाह को
डेविड जूलियस की तस्वीर भी की शेयर
इसके तुरंत बाद नोबेल प्राइज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पुरस्कार के दूसरे विजेट डेविड जूलियस की तस्वीर भी शेयर की गई. जिसमें वो अपनी पत्नी Holly Ingraham के साथ कॉफी पीते हुए अपनी जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. डेविड जूलियस, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया में प्रोफेसर हैं वहीं आर्डम पातापुतियन कैलिफ़ोर्निया के ही स्क्रिप्स रिसर्च में प्रोफेसर हैं. इन दोनों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 11.4 लाख अमेरिकी डॉलर) प्रदान किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: NOBEL PRIZE SPECIAL : ये हैं वर्ष 2019 के नोबेल पुरस्कार