Menstrual Hygiene Day 28 May, Periods के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें

हर वर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मासिक धर्म के प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करना और सही जानकारी देना है। 28 मई को ही इसे इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि मई साल का पांचवां महीना होता है। महिलाओं में 28 दिनों के बाद होने वाले पांच दिनों के मासिक चक्र का यह एक संकेत होता है।

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर विशेष

आधुनिकता के तमाम दावों के बावजूद आज भी हमारे समाज में लोग मासिक धर्म के बारे में खुलकर बोलने से परहेज करते हैं। इसका परिणाम यह है कि महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी चुनौतियों से पार पाने के लिए हर वर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मासिक धर्म के प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करना और सही जानकारी देना है। 28 मई को ही इसे इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि मई साल का पांचवां महीना होता है। महिलाओं में 28 दिनों के बाद होने वाले पांच दिनों के मासिक चक्र का यह एक संकेत होता है।

यह भी पढ़ें: Periods Talk With Teenage Daughter, पेशंस से करें पीरियड टाॅक

Happy Periods

झिझक को तोड़ने की जरूरत

माहवारी 9 से 13 साल की लड़कियों के शरीर में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। आज भी बहुत सी किशोरियां मासिक धर्म के कारण स्कूल नहीं जा पाती हैं। महिलाओं को आज भी इस मुद्दे पर बात करने में झिझक होती है। आधे से ज्यादा लोगों को लगता है कि मासिक धर्म अपराध है। अभी भी हमारे समाज में लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान परिवार से अलग-थलग कर दिया जाता है। मंदिर जाने या पूजा करने से रोक दिया जाता है। परिवार के किसी भी पुरुष सदस्य से इस विषय में बातचीत नहीं करने की हिदायत दी जाती है। इससे ऊपर उठने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Corona Vaccine and Periods, माहवारी में भी सुरक्षित है कोरोना की वैक्सीन लेना

मासिक धर्म को लेकर जागरूकता जरूरी

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुनील कुमार चौधरी कहते हैं कि मासिक धर्म के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़नी चाहिए। स्कूलों में इस संबंध में पढ़ाई होनी चाहिए। और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि लोगों को इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। हमारे समाज के पुरुषों को भी मानसिकता बदलनी होगी। माहवारी के समय किशोरियों या फिर महिलाओं से दूरी बनाकर रहने की प्रवृत्ति को छोड़ना होगा। तभी वह इस पर बात करने के लिए आएंगी। इस विषय पर लोगों को शिक्षित होने की जरूरत है। जितना लोग शिक्षित होंगे, उनमें उतनी ही जागरूकता बढ़ेगी और परंपरागत सोच को वह पीछे छोड़ेंगे।

Menstrual Hygiene (MH) Day : https://menstrualhygieneday.org/about/about-mhday/