By-सुमन सैनी
मेडिटेशन से मिटेगा तनाव- दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी तनाव से ग्रस्त है। तनाव के कारण भी अलग -अलग हैं लेकिन निवारण के तरीकों में मेडिटेशन सबसे कारगर है। हर इंसान की जिंदगी में हार जीत , खोना-पाना सुख-दुख के दौर आते रहते हैं। कई लोग इन सब मुश्किलों का सामना डट कर करते हैं तो कई लोग घबरा जाते हैं। ऐसे ही एग्जाम के समय में बच्चे घबराहट के कारण अच्छे से पढ़ नहीं पाते हैं। बच्चे तनाव में आ जाते हैं ये सब अपने दिमाग को शांत नहीं रखने से होता है।
बहुत जरूरी है दिमाग को आराम देना। इसलिए हमें अपने पूरे दिन में खुद के लिए 15-20 मिनट का समय मेडीटेशन के लिए निकालना चाहिए।
मेडिटेशन से मिटेगा तनाव लेकिन मेडिटेशन है क्या

यह आराम करने की एक क्रिया हैं। किसी वस्तु के प्रति अपने विचारों को केंद्रित करना नहीं बल्कि आपने आप में आराम करने की प्रकिया हैं। ध्यान करने से हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता हैं। यह शरीर में खुशी और उत्साह को बढ़ाता हैं।
मेडिटेशन से मिटेगा तनाव- कैसे करें

किसी भी शांत जगह पर बैठ जाएं। अपने मन में किसी भी बात के बारे में ना सोचें। शरीर को ढीला छोड़ दे। अपनी सांसों को महसूस करें। दिल की धड़कनें सुनें। कुछ समय बाद हमें हमारे शरीर में एक ऊर्जा का आभास होगा। इस प्रकिया को रोजाना दिन में 2-3 से बार के लिए करें। इससे हमारा ध्यान बाहर की चीजों से हट कर एक चीज़ पर केंद्रित होगा।
मेडिटेशन के लाभ

यह हमेशा तनाव से दूर रखेगा। धूम्रपान और नशा करने की आदत से छुटकारा दिलाता है। मन में नेगेटिव विचारों को आने से रोकता है। शरीर और मन को शांत और टेंशन से मुक्त रखता है। यादाश्त को तेज करता है। सिर दर्द को कम करता हैं। आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायता करता है।पूरा दिन शरीर को तरोताजा रखता है। थकान को दूर करता है। चेहरे पर ग्लो आता हैं। यह हमें अनेकों बीमारियों से दूर रखता है।