Mansi brightened the name of Himachal-हिमाचल प्रदेश के ज़िला सिरमौर की बेटियां प्रदेश और देश का नाम रौशन कर रही हैं। ऐसे ही दूरदराज क्षेत्र पच्छाद की मानसी अरोड़ा (Mansi Arora) ने पंजाब विश्वविद्यालय से हिस्ट्री आनर्स में टॉप किया है। मानसी अरोड़ा ने हिस्ट्री आनर्स में 800 में से 717 अंक अर्जित कर पहला स्थान पाया है। वह इन दिनों सिविल सर्विसेज में जाने की तैयारी कर रही हैं।
सिरमौर की मानसी ने हिस्ट्री में टॉप किया
जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद मुख्यालय सराहां की रहने वाली हैं। होनहार मानसी की इस सफलता से समूचे हिमाचल व सिरमौर का नाम रोशन हुआ है। मानसी के पिता सिरमौर जिला में प्रशासनिक अधिकारी हैं। वह अभी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में जिला कल्याण अधिकारी के पद पर सेवारत हैं, जबकि माता देवेश्वरी अरोड़ा गृहणी हैं।
यह भी पढ़ें: Indian Army TGC Recruitment 2021: Engineering graduates के लिये बंपर वैकेंसीज़, बनेंगे लेफ्टिनेंट
Mansi Arora brightened the name of Himachal-दसवीं में भी थीं अव्वल
अभिभावकों को बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। मानसी ने इस सफलता के लिए अपने माता पिता को श्रेय दिया है। बता दें कि मानसी अरोड़ा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में भी मेरिट में स्थान प्राप्त किया था।
10वीं में ज़िले में टॉप किया था
दसवीं में वह पूरे हिमाचल में सातवें स्थान पर रही थीं, जबकि जिला सिरमौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जमा दो की पढ़ाई नान मेडिकल से करने के बाद तीन वर्ष पूर्व पंजाब विश्वविद्यालय के एमसीएम डीएवी कॉलेज फार वूमेन चंडीगढ़ में दाखिला लिया था।
यह भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2021
Mansi Arora brightened the name of Himachal- हिस्ट्री आनर्स में मानसी अरोड़ा ने पंजाब विश्वविद्यालय में टॉप किया
हाल ही में पंजाब विश्वविद्यालय ने स्नातक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए, जिसमें हिस्ट्री आनर्स में मानसी अरोड़ा ने विश्वविद्यालय में टाप किया है। मानसी अरोड़ा ने बताया वह अपने पिता की तरह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। जिसके लिए वह इन दिनों एचएएस व आइएएस की तैयारियों में लगी हैं।
हिमाचल के हजारों बच्चे चंडीगढ़, देहरादून, बेंगलुरु, हैदराबाद दिल्ली सहित देश के विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रतिवर्ष हिमाचल के यह बच्चे देश के इन कालेजों तथा विश्वविद्यालयों में टाप कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।