Mango Fruity बच्चों की पसंद होती है। यह सच नहीं इसका craze आप पर भी कम नहीं है। Mango Fruity का नाम सुनते ही लारें टपकने लगती हैं। हर बार बाज़ार वाली मैंगो फ्रूटी क्यों पिएं। हमें आपकी सेहत की भी फ्रिक है। जान लें कि Packaged food-drink में Preservative होते हैं। लंबे समय तक इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Mango Fruity घर पर बनाएं
बेस्ट टेस्ट में मिली हेल्थ वाली मैंगो फ घर पर बनाई जा सकती है। हमने सोचा कि आपको एक आसान तरीके से घर पर फ्रूटी तैयार करने का तरीका बताया जाए। इससे पीकर बच्चे भी खुश ओर कोल्ड डिर्क पीने पर भी बच्चे स्वस्थ्य रहेगे तो मम्मी भी खुश। जानते हैं बेहद आसान तरीके से घर पर कैसे फ्रूटी तैयार करें।
यह भी पढ़ें: Shrikhand में Traditional टेस्ट के साथ Health वाली मिठास, जी भर के खाएं

ये सामग्री चाहिए
- 2 पके आम – बड़े साइज के
- 1 कच्चा आम
- 1 कप चीनी
- 1 लीटर पानी
ऐसे बनाएं Mango Fruity
आम को धोकर छील लें और पेस्ट बना लें। कुकर में आम और डेढ़ गिलास पानी डालें। 3 से 4 सीटी लगाएं। मिक्सी मेंपीस लें। पीसे गुद्दे को छलनी मे छान लें। ताकि फ्रूटी पीते समय मुंह मे कोई पल्प या रेशा आकर स्वाद खराब ना करे।
Mango Recipes : https://www.vegrecipesofindia.com/mango-recipes-indian-mango-recipes/
सिरप भी बनाएं
चाशनी बनाने के लिए गैस पर भिगोनै में डेढ़ गिलास पानी डालें। 1 कप चीनी डालें और गैस आॅन करें। चीनी घुलने तक चलाती रहे। हो गया सिरप तैयार। ठंडा करें।
ऐसे करें मिक्स
मैंगो पल्प में धीरे धीरे ये सिरप मिलाएं। आपको टेस्ट करना पडेगा की आपकी फ्रूटी फीकी तो नही है। यदि फीकी या ज्यादा खट्टी लगे तो चाशनी में आवश्यकतानुसार चीनी डालंे। अभी आपको अपने स्वादनुसार फ्रूटी का गाढापन चेक करना है। 1 लीटर पानी काफी रहता है। फिर भी यदि फ्रूटी गाढ़ी लगे, तो इसमें पानी मिला लें।
एक सुझाव
फ्रूटी को आप Bottle में भरकर फ्रिज मे 7 से 8 घंटे रखें। इसे सर्व करते समय बर्फ नहीं डालें। बर्फ डालने से ये फिकी हो जाएगी। इसको आप फ्रिज मे 10 दिन रख सकते हैं। आप चाहें तो इसमें एक पिंच Orange फूड कलर भी मिला सकते हैं।