Lata Mangeshkar dies-सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। 92 साल की लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती की गई थीं लेकिन लगातार उनकी सेहत में उतार चढ़ाव जारी रहा।
लता मंगेशकर के घर पहुंच रही हैं नामी हस्तियां

लता मंगेशकर के निधन के बाद तमाम नामी हस्तियां उनके घर प्रभा कुंज पहुंच रही हैं। मधुर भंडाकर और अनुपम खेर लता मंगेशकर के घर पहुंचे हैं। एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
Lata Mangeshkar dies-शोक में झुका तिरंगा
लता मंगेशकर के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन और संसद भवन पर तिरंगा झंडा आधा झुका दिया गया है। लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।
गोवा में 3 दिन का राजकीय शोक
भारत की कोकिला लता मंगेशकर के निधन के कारण गोवा सरकार ने 03 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। 6 से 9 फरवरी, 2022 तक राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।
https://www.indiamoods.com/lata-mangeshkars-condition-worsens-again-put-on-ventilator/
Lata Mangeshkar dies-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए ट्वीट किया, “दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था..
Lata Mangeshkar dies-राहुल गांधी ने ट्वीट कर किया लता मंगेशकर को याद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जाताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त किया। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”