Case on Kareena Kapoor- दरअसल करीना कपूर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहना जानती हैं। उनका पीआर हमेशा उन्हें चर्चाओं में बनााये रखता है। अब जैसे यह प्रेगनेंसी बाइबिल का ही मामला है। पहली बात किताब की शीर्षक और दूसरी बात यह कि करीना खान ने इसे अपना तीसरा बच्चा करार भी दे डाला। अब फिर बवाल तो बनता है। इस बार बवाल काटा है एक ईसाई समूह ने। करीना पर केस दर्ज हुआ है कि उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं।
किताब के शीर्षक Pregnancy Bible पर बवाल
एक ईसाई समूह ने अभिनेत्री करीना कपूर की पुस्तक के शीर्षक (Pregnancy Bible) पर आपत्ति जताते हुए बुधवार को उनके और 2 अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड़ शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समूह ने उनपर समुदाय की भावनाओं के आहत करने का आरोप लगाया है।
Case on Kareena Kapoor-करीना और अदिति शाह भीमजानी ने लिखी है किताब

अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ (Alpha Omega Christian Federation) के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखित और जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित (Published by Juggernaut Books) पुस्तक के शीर्षक ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि किताब के शीर्षक में पवित्र शब्द ‘बाइबल’ का इस्तेमाल किया गया है और इससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
यह भी पढ़ें: अब पैपराज़ी को पहचानने लगा है करीना कपूर का बेटा तैमूर/ watch video
Pregnancy Bible मामले पर करीना पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
शिंदे ने अभिनेत्री और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि घटना यहां (बीड में) नहीं हुई है। मैंने उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। करीना ने 9 जुलाई को अपनी किताब का विमोचन किया था। फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना (40) ने इस पुस्तक को अपना तीसरा बच्चा बताया था।
Case on Kareena Kapoor-खूब किया था किताब का प्रमोशन
किताब के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं। पुस्तक में उन्होंने अपने दोनों pregnancy के दौरान महसूस शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों (physical and emotional experiences) का उल्लेख किया है।