होली से क्यों डरते हैं करण जौहर? जी हां करण को होेली से डर लगता है। होली बॉलीवुड सितारों का फेवरेट त्यौहार है फिर भी कई ऐसे सेलेब्स हैं जो ये त्योहार नहीं मनाते हैं। इनमें से एक हैं नये सितारों को गॉडफादर करण जौहर। खुद करण जौहर ने इसका खुलासा किया था। करण जौहर के होली न खेलने की वजह है बिग बी के सुपुत्र अभिषेक बच्चन। जानिये क्या है माजरा….
जब करण जौहर रियलिटी शो इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार के जज थे, तब उन्होंने एक किस्सा शेयर किया था। करण जौहर ने बताया कि जब वह 10 साल के थे तो अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में जाया करते थे। करण के मुताबिक उन्हें रंग वाली होली खेलना पसंद नहीं था।
करण कहते हैं कि- मैं जैसे ही अमिताभ बच्चन के घर पहुंचा तो अभिषेक ने अचानक से मुझे पूल में फेंक दिया था। इस घटना से मैं इतना डर गया कि मैंने इसके बाद कभी होली नहीं खेली। आपको बता दें कि बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और आरके स्टूडियोज की होली काफी पॉपुलर है।
करण जौहर ने कहा था कि-मैं छह या सात साल का था। होली में मेरी कॉलोनी के बच्चे सिलवर कलर का पेंट लेकर मेरे पीछे दौड़ते थे। मैं खुद को बचाने की कोशिश करता था। करण के मुताबिक- मैं नीचे गिर जाता था और मुझे चोट लग जाती थी। इसके अलावा मेरी दूसरे बच्चों से लड़ाई भी हो जाती थी।
बता दें कि पिछले साल कई बॉलीवुड सितारों ने श्रीदेवी के निधन के कारण होली नहीं मनाई थी। 28 फरवरी को श्री का अंतिम संस्कार हुआ था और एक मार्च को होली थी।