JP Nadda Himachal Tour-हिल्स क्वीन शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए सजने लगी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा के मिशन रिपीट को कामयाब बनाने के बाद नड्डा 3 दिवसीय प्रवास पर हिमाचल आ रहे हैं। 4 राज्यों में भाजपा सरकार के गठन के बाद हिमाचल आ रहे जेपी नड्डा (JP Nadda) का 9 अप्रैल को शिमला में रोड शो व जनसभा होगी। 10 अप्रैल को नड्डा शिमला से बिलासपुर जाएंगे। बिलासपुर पहुंचने से पहले टुटू, दाड़लाघाट व नम्होल में उनका स्वागत होगा। नड्डा अर्की विधान सभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में भी जाएंगे। 11 अप्रैल को दोपहर बाद नड्डा दिल्ली लौट जाएंगे।
JP Nadda Himachal Tour

जेपी नड्डा का जन्म बेशक बिहार के पटना में हुआ हो, मगर भाजपा की सक्रिय राजनीति में उन्होंने हिमाचल से कदम रखा। जय प्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति में आने वाले जेपी नड्डा पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। वह प्रदेश विश्व विद्यालय छात्र संघ के एबीवीपी के पहले अध्यक्ष रहे। छात्र राजनीति के बाद नड्डा ने जनहित के मुद्दों को लेकर बिलासपुर में आंदोलन किया। कंदरौर पुल में एक स्कूल खोलने की मांग को लेकर किए गए आंदोलन से वह सुर्खियों में आए।
1993 में पहली मर्तबा प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए
जेपी नड्डा 1993 में पहली मर्तबा प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद वह 1998 व 2007 में फिर से विधान सभा चुनाव जीते तथा प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में काबिना मंत्री रहे। इस बीच 2012 में जेपी नड्डा ने केंद्र की राजनीति में जाने का मन बनाया। वह प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए तथा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। आयुष्मान भारत जैसी अहम योजना उन्होंने शुरू की। साथ ही प्रदेश को एम्स व पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर के साथ साथ टरशरी कैंसर केयर हॉस्पिटल उन्होंने प्रदान किए।
Also Read-https://www.indiamoods.com/cabinet-nod-for-new-industrial-policy-
JP Nadda Himachal Tour
छात्र राजनीति के बाद तीन मर्तबा विधायक रहे जेपी नड्डा को जून 2019 में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को गृह मंत्री अमित शाह के स्थान पर पार्टी की कमान उन्हें सौंपी गई। बतौर भाजपा अध्यक्ष 4 राज्यों में भाजपा ने मिशन रिपीट को कामयाब बनाया है। उनके हिमाचल आगमन को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश भाजपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कनेडी चौक से पीटरहॉफ जाने वाली सड़क भाजपा के झंडों से पटी है। जगह-जगह नड्डा के स्वागत में होर्डिंग लगाई गई हैं। उन्होंने कहा छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, जिसको हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हर विधानसभा क्षेत्र से 5000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दिन भाजपा पदयात्रा एवं महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
–