HP BOARD 12TH RESULT- हिमाचल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का कुल रिजल्ट 79.4 फ़ीसदी रहा है, 13,325 छात्रों को कंपार्टमेंट आई, 8 139 छात्र परीक्षा में फेल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया गया है। नतीजे हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देखे जा सकते हैं। इस साल हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 105369 छात्रों में से 83,418 यानी 79.74% छात्र पास हुए हैं, जबकि 13,000 से ज्यादा छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। 8,139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं।
HP BOARD 12TH RESULT-वृंदा ठाकुर बोर्ड की टॉपर
वृंदा ठाकुर ने 98.4 फीसदी मार्क्स हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। वहीं ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 फीसदी मार्क्स हासिल कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। पहले हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार 19 मई को जारी होने था लेकिन तकनीकी कारणों के चलते शुक्रवार को परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया था। पहले टर्म की परीक्षाएं सितंबर-अक्तूबर 2022 में आयोजित हुई थीं, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षाएं मार्च, 2023 में हुई थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 1,03,932 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया। प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था, जबकि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अप्रैल माह के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था।
पिछले 5 सालों के नतीजे
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने HPBOSE कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट hpbose.org/Result पर जाकर चेक किया जा सकता है।
2022: 93.91 फीसदी
2021: 92.70 फीसदी
2020: 75.78 फीसदी
2019: 62.01 फीसदी
2018: 69.67 फीसदी
ऐसे करें रिजल्ट चैक
hpbose.org
indiaresults.com
results.gov.in
रीचेकिंग के लिए आवेदन करने के लिए थ्योरी में 20 फीसदी अंक जरूरी
हिमाचल बोर्ड 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को थ्योरी में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होने चाहिए। तभी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।