HIMACHAL PRADESH ELECTION 2022 -हिमाचल में नामांकन का दौर जारी, शह और मात की भी तैयारी पूरी

HIMACHAL PRADESH ELECTION 2022
HIMACHAL PRADESH ELECTION 2022

HIMACHAL PRADESH ELECTION 2022-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 12 नवम्बर को होने वाले चुनाव के लिए राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। ये सूची बीती रात जारी की गई। इसी के साथ कांग्रेस अब तक कुल 63 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पार्टी में पांच टिकट पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।

HIMACHAL PRADESH ELECTION 2022

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में जिन 17 उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें शिमला शहरी से हरीश जनारथा, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, इंदौरा से मलेंद्र राजन, देहरा से डॉक्टर राजेश शर्मा, सुलाह से जगदीश सिपहिया, कांगड़ा से सुरेंद्र सिंह काकू और आनी से बंसी लाल कौशल को पार्टी टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिंदर नगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चेतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से सुदर्शन कुमार भुट्टो, बिलासपुर से बम्बर ठाकुर और नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस में बगावत शुरू

HIMACHAL PRADESH ELECTION 2022

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दो सूची आने के बाद पार्टी में बगावत भी तेज हो गई है। चौपाल के पूर्व कांग्रेस विधायक सुभाष मंगलेट के बाद अब चंबा जिला के चुराह विधान सभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने भी बगावती तेवर दिखाए हैं। सुरेंद्र भारद्वाज ने पार्टी हाई कमान से टिकट बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग न माने जाने की स्थिति में वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उनके पास भाजपा में शामिल होने का विकल्प भी खुला है। भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए लगा दिया है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है । कांग्रेस ने डेढ़ महीने पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को टिकट दे दी है । वह बीते दो दशकों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टिकट के लिए आवदेन भी किया था । लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चम्बा में सभी हारे हुए नेताओ को टिकट दिए हैं। मगर उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। उन्होंने पार्टी द्वारा करवाए गए सर्वे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये सर्वे मैनेज किए गए हैं। उनकी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी सर्वे करवाने नही आया और घर बैठे ही सर्वे करवाए गए है।