
Himachal Assembly Elections 2022-हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसमें राजन सुशांत, उमाकांत डोगरा, सुदर्शन जस्पा और मनीष ठाकुर के नामों पर मुहर (Himachal AAP candidate list) लगाई है. पढ़ें पूरी खबर…
हिमाचल में इसी साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव (Himachal assembly election 2022) के लिए आम आदमी पार्टी ने चार उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया (Himachal AAP announced first candidate list) है. आम आदमी पार्टी (Himachal Aam Aadmi party) ने राजन सुशांत को कांगड़ा जिले की फतेहपुर सीट से टिकट दिया है. वहीं, कांगड़ा जिले की नगरोटा सीट से उमाकांत डोगरा को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने लाहौल स्पीती सीट से सुदर्शन जस्पा और सिरमौर जिले की पांवटा साहिब सीट से मनीष ठाकुर को टिकट दिया है. वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने बताया कि अब जल्द ही अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों की जल्द घोषणा की जाएगी.
Himachal Assembly Elections 2022
पार्टी की पहली सूची में कांगड़ा जिला की नगरोटा व फतेहपुर, सिरमौर जिला की पांवटा साहिब व लाहौल स्पीति जिला की एकमात्र सीट के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
पार्टी ने फतेहपुर से पूर्व विधायक डॉ. राजन सुशांत को उम्मीदवार बनाया है। सिरमौर जिला की पांवटा विधान सभा सीट से युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। नगरोटा से उमााकांत डोगरा तथा लाहौल स्पीति से सुदर्शन जसपा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
Himachal Assembly Elections 2022-राजन सुशांत को फतेहपुर सीट से बनाया उम्मीदवार
डॉ. राजन सुशांत दशकों तक भाजपा में रहे हैं। वह 1982 व 1985 में लगातार दो बार ज्वाली सीट से चुनाव जीत कर विधान सभा पहुंचे। 1998 में तीसरी बार विधायक चुने जाने के बाद वह तत्कालीन धूमल सरकार में राजस्व मंत्री रहे। 2007 में सुशांत चौथी बार विधान सभा चुनाव जीते। इसके बाद भाजपा ने उन्हें कांगड़ा संसदीय सीट से 2009 में उम्मीदवार बनाया। वह लोक सभा चुनाव जीत कर सांसद बने। 2014 में उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया। इसके बाद 2020 में उन्होंने अपनी अलग पार्टी का गठन किया। इससे पहले वह एक बार आम आदमी पार्टी के संयोजक रह चुके थे। बीते दिनों वह दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।बीजेपी की टिकट पर 5 बार विधायक रहे राजन सुशांत दो बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. अन्ना आंदोलन से जुड़ने के बाद वो 2014 लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की टिकट पर लड़ चुके हैं. कांगड़ा सीट पर वो तीसरे स्थान पर रहे थे, इस बार आम आदमी पार्टी ने उन्हें कांगड़ा जिले की फतेहपुर सीट से अपना उम्मीदवार (Himachal AAP candidate list) बनाया है.
सुदर्शन जसपा पर खेला दांव
लाहौल स्पीति विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने सुदर्शन जसपा पर भरोसा जताया है। जसपा क्षेत्र में समाज सेवी के रूप में पहचाने जाते हैं। इस वक्त वे एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सोसायटी लाहौल पोटेटो सोसायटी के अध्यक्ष हैं। इस समय सोसायटी में 2300 सदस्य हैं और सुदर्शन जसपा साल 2019 में सोसायटी के अध्यक्ष बने हैं. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। वह 2015 से 2020 तक जिला परिषद के सदस्य भी रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में उतरकर कांग्रेस और भाजपा को कड़ी चुनौती देने में कामयाब रहे।
मनीष ठाकुर को पांवटा साहिब से दिया टिकट
पांवटा साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष ठाकुर सालों तक कांग्रेस के अग्रणी संगठनों व कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। वह प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। बीते विधान सभा चुनाव में उन्होंने पांवटा साहिब से कांग्रेस टिकट के लिए ताल ठोकी थी। शिमला जिला के रोहड़ू से तालुक रखने वाले मनीष ठाकुर करीब दो दशकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
Himachal Assembly Elections 2022-उमाकांत डोगरा
नगरोटा विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी उमाकांत डोगरा पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने नगरोटा विधान सभा क्षेत्र की हरेक पंचायत में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। डोगरा ग्राम पंचायत सरोतरी के प्रधान रहे हैं और ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन महाविधालय बाबा बड़ोह के अध्यक्ष भी हैं।