Health Benefits of Figs- गुणों की खान है यह फल, Daily Diet में करें अंजीर का इस्तेमाल

figs-BENEFITS
figs-BENEFITS

Health Benefits of Figs-अंजीर का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता है और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। दो-तीन अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर अगली सुबह ऐसे ही या फिर शहद के साथ खाएं।

  • Health का ख़ज़ाना ‘अंजीर’ (Figs)
  • फ्रूट और ड्राईफ्रूट दोनों तरह से खाया जाता है।
  • पत्ते, फूल, जड़, छाल हैं गुणकारी
  • अंजीर में Vitamin-A, B1, B2, Calcium, Iron, Phosphorous होता है।
  • पहाड़ी इलाकों में आसानी से उगता है पौधा।
  • पेड़ की ऊंचाई 7-10 मीटर तक हो सकती है।
  • एक पेड़ की उम्र करीब 100 साल होती है।

अंजीर के प्रकार – Types of Figs

  1. ब्लैक मिशन (Black Mission): बाहर से इसका रंग काला या हल्का बैंगनी होता है, जबकि अंदर से गुलाबी होता है। यह अंजीर न सिर्फ खाने में मीठा होता है, बल्कि इसमें रस भी होता है। इसे केक या खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  2. कडोटा (Kadota) : यह अंजीर हरे रंग का होता है और इसमें बैंगनी रंग का गूदा होता है। यह अंजीर के सभी किस्मों में सबसे कम मीठा होता है। इसे कच्चा खाया जा सकता है।
  3.  कैलीमिरना (Calimyrna) : यह बाहर से हरे-पीले रंग का होता है। इसका आकार अन्य किस्मों के मुकाबले सबसे बड़ा होता है और इसका स्वाद भी सबसे अलग होता है।
  4.  ब्राउन तुर्की (Brown Turkey) : इस अंजीर का बाहरी रंग बैंगनी और गूदा लाल होता है। इसका स्वाद हल्का और कम मीठा होता है। इसका प्रयोग सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  5.  एड्रियाटिक (Adriatic) : इसकी बाहरी परत हल्की हरी और अंदर से गुलाबी होती है। इसका रंग हल्का होने के कारण इसे सफेद अंजीर भी कहा जाता है। यह सबसे मीठा होता है
  6. यह भी पढ़ें: गुणों की खान संतरा, इस सीज़न में हर रोज़ खाएं और हेल्दी रहे

अंजीर के फायदे ( Health Benefits of Figs)

1. Digestion और Constipation में फायदेमंद

2. Weight Loss में मददगार

health benefits of figs indiamoods
health benefits of figs indiamoods

अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होती है। साथ ही सूखे अंजीर के फल में फैट बहुत कम (0.56%) होता है। इसलिए, यह वजन घटाने में सहायक होता है।

3. Heart, Liver functioning improve करने में मददगार

अंजीर का सेवन करने से Good Cholesterol (HDL) बढ़ाता है । लिवर को स्वस्थ रखने में इसकी पत्तियों को कारगर पाया गया है। इसकी पत्तियों में हेप्टोप्रोटेक्टिव (लिवर सरंक्षण) गुण पाया जाता है, जो हानिकारक तत्वों से लिवर की रक्षा कर सकता है। अंजीर की पत्तियों की चाय पीने से फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें:गुणों की खान Olive, जानें इसके ऑयल के कितने हैं फायदे…

4.Diabetes, Blood Pressure को control करता है

FIGS
FIGS

अंजीर की पत्तियों में एथिल एसीटेट अर्क पाया जाता है जो डायबिटीज को control करता है। अगर नियमित रूप से अंजीर का सेवन किया जाए, तो बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है। अंजीर में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स, फिनोल और पोटैशियम मिलकर High BP की आशंका को कम करते हैं।

 5.Cancer से बचाव में फायदेमंद

अंजीर में लेटेक्स में प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम पाया जाता है, जिसमें एंटीकैंसर प्रभाव होता है। अंजीर का लेटेक्स ट्यूमर के विकास को बाधित कर सकता है। इसलिए, नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से कैंसर से बचा जा सकता है।

6. हड्डियों के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर को कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके गुणकारी तत्व हड्डियों पर प्रभावी तरीके से काम करते हैं, जिससे उनकी मजबूती बढ़ती है।

7.Good Source of Energy, Immunity Booster

सूखे अंजीर में 249 कैलोरी पाई जाती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। अंजीर में पॉलीसेकेराइड नामक कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटर प्रभाव होता है। इम्यूनोमॉड्यूलेटर immunity को बेहतर करने का काम करता है। इसलिए, रोज अंजीर खाना फायदेमंद हो सकता है।

8. अंजीर के Anti-Oxidant Benefits

एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के कारण ही अंजीर शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म कर कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। अंजीर का सेवन करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता बढ़ जाती है।

9. बेहतर fertility के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर के सेवन से प्रजनन क्षमता और यौन शक्ति को बढ़ा सकता है। अंजीर की पत्तियों का अर्क sperms की quality  improve कर सकता है। वहीं, सूखे अंजीर के सेवन से महिलाओं में fertility भी बेहतर हो सकती है ।

10. Skin Pigmentation, Hairfall रोकने में गुणकारी

अंजीर के फल का रस स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसलिए, अंजीर को हाइपर पिगमेंटेशन, कील-मुंहासों और झुर्रियों के इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल का तेल के साथ अंजीर को मिलाकर तैयार किया गया फॉर्मूला बालों को बढ़ने में मदद करता है । अंजीर की पत्तियों का अर्क एंड्रोजेनिक एलोपिशिया (एक प्रकार का गंजापन) जैसी में  फायदेमंद हो सकता है।

अंजीर के नुकसान – Side Effects of Figs

  • अंजीर का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, नहीं तो इसमें मौजूद शुगर मोटापे का कारण बन सकती है।
  • High BP वालों को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है, ताकि ब्लड ग्लूकोज व इंसुलिन की मात्रा संतुलित रह सके। इसलिए, Low BP वालों को इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर करना चाहिए।
  • Sensitive skin वालों को अंजीर के पत्तों से जलन और खुजली हो सकती है। इसमें मौजूद फ्यूरोकोमोरिंस नामक तत्व त्वचा समस्याओं का कारण बन सकता है ।
  • किसी-किसी को अंजीर खाने से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए यह खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें ।

अंजीर खाने का सही तरीका – How to Use

  • अंजीर को ताजा या सुखाकर दोनों ही तरह से खाया जा सकता है।
  • इसे सैंडविच या फिर सलाद में डालकर भी खाया जा सकता है।
  • ताजे के मुकाबले सूखे अंजीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इसे sweetener के तौर पर भी  इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अंजीर का इस्तेमाल केक, पुडिंग व जैम आदि बनाते समय भी कर सकते हैं।
  •  मुसली बार और दलिया बनाते समय भी सूखे अंजीर का इस्तेमाल किया जाता है।
  •  सूखी अंजीर को सूप में भी डाल सकते हैं।

 शुगर की जगह अंजीर के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अंजीर को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें? – How to Store Figs

  •  ताजे अंजीर की शैल्फ लाइफ (यानी एक्सपायरी डेट) ज्यादा लंबी नहीं होती। इसलिए जिप वाले पाउच या प्लास्टिक बैग में अच्छी तरह ढककर फ्रिज में रख दें।
  •  थोड़े से पके हुए अंजीर के फल को कमरे के तापमान पर रखा जा सकता है। लेकिन ये पूरी तरह पकने तक sunlight से दूर रहना चाहिए।
  •  ताजे अंजीर के फल जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए इन्हें दो-तीन दिन में खत्म कर दें।
  •  सूखे अंजीर को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है। फिर चाहे आप इसे फ्रिज में रखें या फिर सूखी और ड्राई जगह पर रखें।
  •   अंजीर को तीन महीने से ज्यादा समय के लिए सीलबंद कंटेनर में संभाल कर रखा जा सकता है।
  •   अंजीर सीलबंद कैन में भी आते हैं, जिनकी शेल्फ लाइफ करीब 6 महीने की होती है, लेकिन एक बार कैन खुल जाने के बाद इन्हें एक हफ्ते में खत्म कर देना चाहिए।
  •   अंजीर खाने का सही तरीका यह है कि इन्हें हमेशा धो कर खाएं
  • POSTED BY—-RICHS R SINGH