Bengaluru gang rape (Gangrape And Robbery) मामले की जांच कर रही पुलिस शुक्रवार को 4 आरोपियों को घटनास्थल पर ले गयी, जहां से 2 आरोपियों ने भागने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को उनके पैर में गोली मारनी पड़ी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से भागने की कोशिश करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हृदोय और सागर के रूप में की गयी है।
Gangrape And Robbery- आरोपियों को स्पॉट पर लेकर गई थी पुलिस

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में बांग्लादेश के 6 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस शुक्रवार को जांच के सिलसिले में अपराध वाली जगह पर 4 आरोपियों को लेकर गयी। के चन्नासांद्रा इलाके में यह आरोपी किराए के घर में रहते थे। अपराध वाली जगह पर जांच के दौरान 2 आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर घटनास्थल से भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोलियां चलाईं। दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है।
यह भी पढ़ें: रूप बदलने में माहिर कोरोना, पीएम बोले- नये रूप लेकर बच्चों और युवाओं को बना रहा निशाना
बांग्लादेशी हैं आरोपी
एक सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि बेंगलुरु पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला को पीटने और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में राममूर्ति नगर इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 6 नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पीड़ित महिला भी बांग्लादेश मूल की बताई जा रही है। पुलिस पीड़ित महिला को ढूंढने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें-हाथरस गैंगरेप केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गठित की तीन सदस्यीय SIT
Gangrape And Robbery-सीएम ने कहा-कड़ी कार्रवाई होगी
यह घटना किसी वित्तीय विवाद को लेकर हुई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने इस मामले को अमानवीय कृत्य करार देते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।