Do you know these varieties of Honey- नाम एक किस्में अनेक, क्या है Mad Honey और सेज हनी ?

milk-and-honey-benefits

Do you know these varieties of Honey दुनिया में अलग-अलग किस्म का शहद तैयार किया जाता है। शहद ओषधीय गुणों की खान है लेकिन इसके रूप अनेक हैं। नाम भले ही एक हो लेकिन इसे बनाने के तरीके कुछ अलग हैं। शहद की कई किस्मों में Buckwheat Honey, Eucalyptus Honey के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा मैड हनी और सेज हनी के नाम भी काफी प्रचलित हैं। और तो और Avocado Honey, Fireweed Honey, Orange Blossom Honey भी शहद की किस्में हैं। सबसे पहले बात कर रहे हैं तुर्की के शहद की। तुर्की इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि यह शहद का बड़ा उत्पादक देश है और यहां से सारी हनी बीज़ यानि मधुमक्खियां पलायन कर गई हैं। कारण है यहां के जंगलों में लगी आग।

Do you know these varieties of Honey

turkey honey
turkey honey

तुर्की के ब्लैक सागर क्षेत्र में कई किसान जान-बूझकर मधुमक्खियों को रोडडेन्ड्रन फूल से हटाकर शहद निकालते हैं, जिसे ‘मैड हनी’ या ‘डेली बाल’ के नाम से जाना जाता है।
यह इतना शक्तिशाली होता है कि इसे कई बार युद्ध में एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है। लेकिन ध्यान रहे अगर इस शहद का सेवन ज़्यादा किया गया, तो इससे चक्कर आना, सुन्नता और भ्रम जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Why The Honey Bees Migrated From Turkey?-क्या होगा अगर खत्म हो जायेंगी सारी मधुमक्खियां

मेडिसिनल क्वालिटी से भरपूर है शहद

आप सोच रहे होंगे कि जब इस शहद से इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, फिर भी लोग इसे क्यों खाते हैं? आपको बता दें कि मैड हनी में आश्चर्यजनक औषधीय गुण होते हैं। इससे पेट के रोग, उच्च रक्तचाप, दिल की धड़कन में होने वाली परेशानियां समेत कई समस्याएं ठीक की जा सकती हैं।

Do you know these varieties of Honey-लेदरवुड हनी होता है ऑस्ट्रेलिया में

fresh-honey


ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया (ऑस्ट्रेलिया में मौजूद एक द्वीप राज्य) के यूक्रफिया ल्यूसिडा (लेदरवुड ट्री) से 70 प्रतिशत शहद उत्पन्न किया जाता है, जिसे ‘लेदरवुड हनी’ के नाम से जाना जाता है। यह स्वाद में हल्का कस्तूरी होता है, जिसका तीखापन गले में लगता है। इसकी बनावट हल्की क्रीमी होती है, जिसकी खुशबू की तुलना स्कॉटलैंड के एक माल्ट से भी की जा सकती है।

मनुका हनी सुना है..?


फ्रांस की तरह अर्जेण्टीना भी शहद के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। इसके बाद मनुका हनी, न्यूज़ीलैंड में पैदा किया जाता है, जिसे मनुका बुश से झाड़कर निकाला जाता है। यह शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लमेट्री गुण रखने की वजह से थोड़ा महंगा होता है। इस शहद को आप कटे हुए और जली हुई स्किन पर भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Why The Honey Bees Migrated From Turkey?-क्या होगा अगर खत्म हो जायेंगी सारी मधुमक्खियां

Do you know these varieties of Honey-सेज हनी के फायदे


‘सेज हनी’ में चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है। यह कैलिफोर्निया के साल्विया जीनियस में पाए जाने वाली जड़ी-बूटियों से निकाला जाता है। इसका रंग हल्का होता है। स्वाद की अगर बात करें, तो वह काफी अच्छा होता है। यह शहद कभी-भी क्रिस्टलाइज़ नहीं होता, इसलिए इसे शेफ खाना बनाते समय शामिल करते हैं।


Chestnut Honey इटली की खासियत

इटली में आपको ‘चेस्टनट हनी’ मिलेगा। यह शहद कस्तानी सत्वा या चेस्टनट ट्री से निकाला जाता है। चेस्टनट की तरह, चेस्टनट हनी का स्वाद भी गाढ़ा और तीखा होता है। इसके अलावा शहद और भी कई वैराइटी में पाया जाता है।