Designer Wrist Watch Fashion-बाजार में हैं कई सारे ऑप्शन, जानिए आपके लिए कौन सा

Designer Wrist Watch Fashion
Designer Wrist Watch Fashion

Designer Wrist Watch Fashion-अगर आपको रिस्ट वॉच पहनने का शौक है तो आपके लिए ऑप्शंस की कमी नहीं है। मार्केट में इन दिनों कई वैरायटीज, डिजाइंस में आपको रिस्ट वॉचेज मिल जाएंगी। इनसे आपकी ओवर ऑल पर्सनेलिटी निखर उठेगी।

Designer wrist watches

हालांकि कलाई पर घड़ी पहनने का ट्रेंड नया नहीं है। लेकिन इन दिनों एक से बढ़कर एक डिजाइनर रिस्ट वॉचेस को कैरी करने का क्रेज बढ़ा है। मार्केट में इनकी लंबी रेंज अवेलेबल है। आप अपने गेटअप, पर्सनालिटी और ऑकेजन के अकॉर्डिंग इनमें से कोई रिस्ट वॉच कैरी कर सकती हैं। इन्हें कैरी कर आप ज्यादा स्टाइलिश नजर आती हैं। लेकिन अपने लिए कोई भी रिस्ट वॉच सेलेक्ट करने से पहले जानिये इसके लेटेस्ट ट्रेंड, वैरायटीज और पैटर्न के बारे में।

Strap watches

एक जमाना था जब प्लेन स्ट्रैप में ही ज्यादातर रिस्ट वॉचेस लोग पहनते थे। लेकिन अब आपको स्ट्रैप्स में कई वैरायटी, कलर्स और पैटर्न मिल जाएंगे। इनमें से आप अपने लिए ऑकेजन के अकॉर्डिंग चूज कर सकती हैं। जहां तक स्ट्रैप के ब्रॉड या स्लीक होने की बात है, तो इसमें भी ऑप्शंस मिल जाएंगे। अगर आप फॉर्मल कैरी कर रही हैं, तो ब्रॉड स्ट्रैप वाली वॉच पहन सकती हैं। कैजुअल वियर के साथ आप मनचाही स्ट्रैप वाली वॉचेस पहन सकती हैं। आजकल ब्रॉड स्ट्रैप की वॉचेस यंग और मिडएज महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।

Designer Wrist Watch Fashion-Chain watch

चेन वॉचेस कॉलेज गोइंग गर्ल्स और टीनएजर्स पर ज्यादा सूट करती हैं। इसे कैरी कर आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। चेन वॉचेस में पतली चेन, ब्रॉड चेन, डिजाइनर चेन, स्टोन वाली चेन जैसे कई पैटर्न आपको मिल जाएंगे। चेन में भी ब्रास स्ट्रैप, स्टील स्ट्रैप, ब्राउन डायल चेन स्ट्रैप को चूज कर सकती हैं। जहां तक कलर की बात है तो इन दिनों रोज कलर और कॉपर कलर की चेन वॉचेस महिलाओं को ज्यादा भा रही हैं। इसे ऑफिस, पार्टी या ट्रैवलिंग के दौरान कैरी कर अपनी पर्सनालिटी में चार चांद लगा सकती हैं।

Stone watches

स्टोन वॉचेस खासकर पार्टी, मैरिज और नाइट फंक्शंस में कैरी की जाती हैं। इसे कैरी करने पर आपको बैंगल्स लुक मिलता है। इस वॉच को आप इंडियन ट्रेडिशनल वियर के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। इसमें आप गॉर्जियस नजर आती हैं। आप अपनी च्वाइस के अकॉर्डिंग सिंगल स्टोन या मल्टी स्टोन वाली वॉच ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग करके भी ले सकती हैं।

Designer Wrist Watch Fashion-Denim watch

अगर आप ट्रेडिशनल से कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो डेनिम वॉच अच्छा ऑप्शन है। आजकल ये वॉचेस भी खूब ट्रेंड में हैं। इसमें महिलाओं के लिए काफी वैरायटी मौजूद हैं। इसे आप कैजुअल्स के साथ टीमअप कर सकती हैं। इसमें पिंक, ब्लू और लेमन कलर ट्रेंड में इन हैं।

Designer Wrist Watch Fashion-Smart watch

अगर आप मल्टीपर्पज वॉच कैरी करना चाहती हैं तो स्मार्ट वॉच आपको जरूर पसंद आएंगी। ऐसी वॉचेज न सिर्फ टाइम शो करती हैं बल्कि इसके जरिए आप अपने हेल्थ स्टेटस को भी ट्रैक कर सकती हैं, जैसे हार्ट रेट का पता लगा सकती हैं, पूरे दिन में कितने स्टेप्स वॉक की, यह जान सकती हैं। इस वॉच में और भी कई स्मार्ट फीचर होते हैं, जो काफी यूजफुल होते हैं। आप अपनी पसंद के अकॉर्डिंग कोई भी स्मार्ट वॉच अपने लिए चुन सकती हैं। इनमें ब्लैक, पिंक, पर्पल जैसे कलर्स के स्ट्रैप्स मिल जाएंगे। ये अलग-अलग रेंज में ऑनलाइन या ऑफलाइन मिल सकते हैं।