Importance Of Oral Hygiene- दांतो को साफ रखने के लिए आप डेली ब्रश करते हैं लेकिन फिर भी अक्सर दांत या मसूड़ों से जुड़ीं दिक्कतें हो जाती हैं। दांतों से जुड़ी ये समस्याएं हर बार इतनी आम नहीं होती हैं जितना कि हम समझते हैं। यहां हम आपको दांत और मसूड़ों के ऐसे लक्षण बता रहे हैं जो किसी गंभीर बीमारी के संकेत हैं।

Bleeding Gums
मसूड़ों से खून का बहना Hormonal imbalance की ओर इशारा करता है। ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना मसूड़ों में सूजन होने का संकेत है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ हार्मोन में बदलाव आना आम बात है। खासतौर से महिलाओं में प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के समय ये ज्यादा देखने को मिलता है। अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता तो ये मसूड़ों और हड्डियों को खराब भी कर सकते हैं। गंभीर मामलों में इससे दांत जल्दी गिरने लगते हैं।

Red Lump Importance Of Oral Hygiene-on Gums
डॉक्टर्स का कहना है कि मसूड़ों पर लाल गांठ बन जाना प्रेग्नेंसी की तरफ इशारा करता है। इससे कभी भी खून आ सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोन्स तेजी से बदलते हैं इसलिए मसूड़ों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं प्रेग्नेंसी के दौरान ही महसूस होती हैं। आमतौर पर ये डिलीवरी के बाद अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन फिर भी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Personal hygiene tips- बेहतर SEX LIFE के लिए
Flat Teeth
तनाव का असर ना सिर्फ हमारे शरीर बल्कि दांतों पर भी पड़ता है। डॉक्टर्स का कहना है कि फ्लैट टीथ यानी सपाट दांत तनाव के बारे में बताते हैं। अक्सर लोग तनाव या गुस्से में दांतों को पीसते हैं जिससे दांत सपाट होने लगते हैं और इन्हें पता भी नहीं चलता कि वो अपने दांतों के साथ क्या कर रहे हैं। ये सिर और जबड़ों के दर्द से भी जुड़ा होता है।

Importance Of Oral Hygiene-White Patches Inside the Mouth
आमतौर पर मुंह के अंदर सफेद पैच नुकसानदायक नहीं होते हैं। ये स्मोकिंग या मुंह से जुड़ी किसी दिक्कत की वजह से भी हो सकता है। हालांकि कई गंभीर मामलों में ये HIV या कैंसर का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें और डॉक्टर से संपर्क कर इसकी सही जाचं कराएं।

Sensitive Teeth
Sensitive Teeth की वजह से आपको बार-बार उल्टी महसूस हो सकती है। प्रेग्नेंसी के समय हाइपरमेसिस की वजह से पेट में अक्सर एसिडिटी बन जाती है। ये दांतों को सेंसिटिव बनाने के साथ ही इसकी ऊपरी परत को भी नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से बार-बार उल्टी होती है। उल्टी होन के तुंरत बाद ब्रश नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे टूथ एनामेल (बाहरी परत) खराब हो सकती है।

Importance Of Oral Hygiene-Mouth Ulcers
बार-बार मुंह के छाले होना माउथ कैंसर का लक्षण हो सकता है। माउथ या ओरल कैंसर तब होता है जब होंठ, जीभ, मसूड़े या टॉन्सिल में ट्यूमर बन रहा हो। मुंह के छाले लगातार हो रहे हों, इनमें दर्द या गांठ हो तो ये मुंह का कैंसर भी हो सकता है। कभी-कभी मुंह या जीभ पर लाल या सफेद पैच भी बन सकते हैं।कुछ भी ऐसा महसूस होने पर डेंटिस्ट से जरूर संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Menstrual Hygiene Day 28 May, Periods के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें
Red Tongue
जीभ का लाल होना बताता है कि आप में आयरन की कमी है। एनीमिया की वजह से जीभ लाल होने के साथ सूज जाती है। इसके अलावा मुंह में दर्द हो सकता है और होठों के कोनों की त्वचा भी फट सकती है।इसके लिए डॉक्टर से संपर्क कर अपनी सही जांच कराएं और अपना इलाज शुरू करें।

अगर समय रहते हम इन लक्षणों को पहचान लें और सही इलाज कराएं तो किसी भी गंभीर बीमारी से लड़ सकते हैं। सबसे ज़रूरी है हर छह महीने में डेंटिस्ट से चेकअप कराना। इसके साथ ही स्मोकिंग और पान मसाला जैसी चीजों से परहेज करना, ये आपके दातों के साथ आपकी सेहत के लिए भी बेहद हानिकारक हैं।