दीपिका रणवीर की शादी हो गई है। अब ग्रांड रिसेप्शन्स के दौर चल रहे हैं। शादी के एक हफ्ते बाद एस कपल ने बेंगलुरु के लीला पैलेस होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान ने सिर्फ फिल्म जगत बल्कि क्रिकेट जगत की हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड का यह खूबसूरत कपल बहुत शानदार और भव्य तरीके से लोगों के सामने आया और उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान रणवीर ने दीपिका को फ्लाइंग किस की..और सुनिये क्या कहा……
इस बीच सुनहरे रंग की साड़ी में सजी दीपिका को परेशान देख कर रणवीर ने उनकी मदद की और दीपिका को एक फ्लाइंग किस दिया जिससे वहां मौजूद लोग मुस्कराए बिना नहीं रह सके। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दीपिका ने सुनहरे रंग की साड़ी और आइवरी कलर का पूरी बाजू वाला ब्लाउज पहना हुआ था। कोंकणी रिवाज के तहत यह परिधान उनकी मां ने उन्हें दिया था। वहीं रणवीर ने काले-सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।