शादी के बाद से ही रणवीर सिंह ( Ranver Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सुर्खियों में हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की सिंबा जबरदस्त हिट रही है। इसके बाद इनकी एक ताज़ा फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें ‘सिम्बा (Simmba)’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) और रणवीर सिंह दीपिका के आगे हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। यानी आशीर्वाद ले रहे हैं।
दरअसल दीपिका और इन सभी हस्तियों की ये तस्वीर करण जौहर की एक खास पार्टी की है, जिसमें रणवीर सिंह ने विशेष अंदाज में एंट्री मारी थी, और इसके बाद पार्टी में हंगामा मच गया था। इस पार्टी के चर्चे भले ही कम हुए हों लेकिन दीपिका के आगे हाथ जोड़ने वाली यह तस्वीर खूब चर्चित हो गई।
सिंबा की सक्सेस की खुशी में करण जौहर की पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह जमकर डांस कर रहे हैं, और उनकी एंट्री भी देखने लायक है। वैसे भी रणवीर सिंह के पांव इन दिनों जमीन पर कहां पड़ते हैं। शादी के बाद उनकी पहली रिलीज ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और उनके करियर की ये सबसे बड़ी सोलो हिट बन गई है।
करण जौहर की इस पार्टी में रोहित शेट्टी के साथ उनके फेवरिट एक्टर अजय देवगन भी थे। खास बात तो यह है कि पार्टियों से दूर रहने वाले अक्षय कुमार भी यहां नजर आए। दरअसल रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार एक एक्शन अवतार में दिखने वाले हैं।
गोलमाल( golmal) सीरीज़ के बाद सुर्खियों में आए रोहित शेट्टी बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर बन गए हैं। रोहित बैक टू बैक 8 ऐसी फिल्में दे चुके हैं जिन्होंने 100 करोड़ रु. का आंकड़ा पार किया है।