कांग्रेस ने जारी की 20 और उम्मीदवारों की लिस्ट
कांगड़ा सीट से पवन काजल को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस (Congress) ने कांग्रेस ने गांधीनगर से अमित शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को उतारा है। पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल (Pawan Kumar Bansal) को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर (Praneet Kaur) को पटियाला लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पंजाब के छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, ओडिशा एवं कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक प्रत्याशी का नाम है।
गुजरात में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने गांधीनगर सीट से डॉ. सीजे चावड़ा को उतारा है। गांधीनपर सीट वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रही है लेकिन भाजपा ने इस बार उनका टिकट काटकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस ने अहमदाबाद पूर्व से गीताबेन पटेल, सुरेंद्रनगर से सोमाभाई पटेल और जामनगर से मुरुभाई कंडोरिया को मैदान में उतारा है।
कांगड़ा से पवन काजल
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को अपना उम्मीदवार बनाया है। झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है। वहीं पंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है।