CM BHAGWANT MAN WEDDING-केजरीवाल ने पिता और राघव चड्ढ़ा ने भाई की रस्में निभाई

CM BHAGWANT MAN MARRIAGE
CM BHAGWANT MAN MARRIAGE

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के पिहोवा की डॉ. गुरप्रीत एक-दूजे के हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सादे समारोह में दोनों विवाह बंधन में बंध गए। सिख परंपरा के अनुसार हुए विवाह कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मान के पिता की और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढ़ा ने भाई की जिम्मेदारी निभाई। शादी समारोह के दौरान मान ने सिल्क का गोल्डन कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। वहीं डॉ. गुरप्रीत ने लाल रंग का एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा-चोली पहना हुआ था।

पंजाब सीएम आवास में हुए समारोह में मान की मां व बहन के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में गिने-चुने लोगों को ही बुलाया गया था। मीडिया को भी यहां आने की अनुमति नहीं थी। हालांकि राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने हर रस्म को ट्वीट किया। शादी समारोह में पंजाब का कोई मंत्री तथा विधायक शामिल नहीं हुआ। गौर हो कि मान की यह दूसरी शादी है। भगवंत मान (48) और गुरप्रीत (32) की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शादी समारोह के बाद दिल्ली लौटते समय ट्वीट किया, ‘भगवंत मान व गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं। आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी खुशियां दें।’ विवाह के मसले पर चड्ढा ने कहा, ‘हम सभी खुश हैं कि लंबे समय के बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं। यह उनकी मां का सपना था कि उनके बेटे की गृहस्थी फिर से बस जाए।’

CM BHAGWANT MAN WEDDING-दिन शगना दा चढ़या…

भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘दिन शगना दा चढया।’ यानी शादी का दिन आ गया। मान की बहन मनप्रीत कौर ने इस समारोह में मैजेंटा ड्रेस पहनी हुई थी। रिबन कटाई में मान ने गुरप्रीत की बहनों को गिफ्ट में अंगूठियां दीं। गौर हो कि गुरप्रीत कौर ने 2018 में हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

नवरतन बिरयानी, कलौंजी वाले आलू….

शादी में आए खास मेहमानों के भोजन के लिए दाल मखनी, चना मसाला, कड़ाही पनीर, नवरतन बिरयानी, जीरा प्याज पुलाव, कलौंजी वाले आलू की व्यवस्था की गई थी। मिष्ठान्न के तौर पर मूंग दाल का हलवा खासतौर से परोसा गया। इनके अलावा फल, मिठाई और आइसक्रीम का इंतजाम किया गया।

CM BHAGWANT MAN WEDDING-सीएम रहते किस-किस ने की शादी

CM BHAGWANT MAN WEDDING
CM BHAGWANT MAN WEDDING

भगवंत मान से पहले भी देश में अनेक नेताओं की सूची है जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए शादी की। इनमें पहले नाम आता है हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का। 8 अप्रैल, 1983 से 5 मार्च, 1990 तक हिमाचल के
मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान 1985 में उन्होंने प्रतिभा सिंह से शादी की। इसी तरह एचडी कुमारस्वामी ने 3 फरवरी, 2006 से 9 अक्तूबर, 2007 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले
कार्यकाल के दौरान 2006 में कन्नड़ अभिनेत्री राधिका के साथ शादी के बंधन में बंधे। असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत ने सीएम रहते अप्रैल 1988 में लेखक जयश्री गोस्वामी महंत से शादी की।