Cabinet Expansion 2021- 43 मंत्रियों ने ली शपथ, 36 नये चेहरे, 12 का इस्तीफा

CabinetReshuffle2021
CabinetReshuffle2021

Cabinet Expansion 2021- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 36 नये चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 7 राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नये चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गये सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे।

Cabinet Expansion 2021

cabinet expension

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है। शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों में 30 लोकसभा और 11 राज्यसभा के सदस्य हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन 2 ऐसे मंत्री हैं, जो फिलहाल संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इस मंत्रिपरिषद विस्तार में कुल 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री बनाए गये हैं।

यह भी पढ़ें:Union Cabinet Reshuffle- मोदी मंत्रिमंडल में सिंधिया समेत इन नेताओं को मिल सकती है जगह

Cabinet Expansion 2021-ये हैं नये कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री के रूप में महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राम चंद्र प्रसाद सिंह, ओडिशा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव, भाजपा महासचिव व राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य भूपेंद्र यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शपथ ली।

इनका बढ़ा कद

किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इन चारों नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। जिन राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया उनमें पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:Modi Cabinet Expansion-बंगाल के 35 साल के निशीथ प्रामाणिक सबसे कम उम्र के मंत्री

Cabinet Expansion 2021-ये नये राज्यमंत्री

  • अनुप्रिया पटेल (अपना दल-एस, यूपी)
  • पंकज चौधरी (भाजपा, यूपी)
  • एसपी सिंह बघेल (भाजपा, यूपी)
  • भानु प्रताप सिंह वर्मा (भाजपा, यूपी)
  • कौशल किशोर (भाजपा, यूपी)
  • अजय मिश्रा (भाजपा,यूपी)
  • बीएल वर्मा (भाजपा, यूपी)
  • राजीव चंद्रशेखर (भाजपा, कर्नाटक)
  • शोभा करंदलाजे (भाजपा, कर्नाटक)
  • ए नारायणस्वामी (भाजपा, कर्नाटक)
  • भगवंत खूबा (भाजपा, कर्नाटक)
  • दर्शना जरदोश (भाजपा, गुजरात)
  • मुंजापरा महेंद्र भाई (भाजपा, गुजरात)
  • चौहान देबू सिंह (भाजपा, गुजरात)
  • मीनाक्षी लेखी (भाजपा, नयी दिल्ली)
  • अन्नपूर्णा देवी (भाजपा, झारखंड)
  • अजय भट्ट (भाजपा, उत्तराखंड)
  • कपिल पाटिल (भाजपा, महाराष्ट्र)
  • भागवत कराड (भाजपा, महाराष्ट्र)
  • भारती पवार (भाजपा, महाराष्ट्र)
  • सुभाष सरकार (भाजपा, पश्चिम बंगाल)
  • शांतनु ठाकुर (भाजपा, पश्‍चिम बंगाल)
  • जॉन बरला (भाजपा, पश्चिम बंगाल)
  • निषिथ प्रमाणिक (भाजपा, पश्चिम बंगाल)
  • राजकुमार रंजन सिंह (भाजपा, मणिपुर)
  • विश्वेश्वर टुडु (भाजपा, ओडिशा)
  • प्रतिमा भौमिक (भाजपा,त्रिपुरा)
  • एल मुरुगन (तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष)

12 मंत्रियों का इस्तीफा

नये मंत्रियों के शपथ लेने से पहले रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ. हर्षवर्द्धन, सदानंद गौड़ा, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, संतोष कुमार गंगवार सहित 12 मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। इनके अलावा थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रियो, संजय धोत्रे, रतनलाल कटारिया, प्रतापचंद सारंगी और देवश्री चौधरी ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने इन सभी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।