अपनी शादी में दुल्हन को फायरिंग करते हमने नहीं देखा होगा। शादियों में अक्सर पुरुषों द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा क्षेत्र में खुद दुल्हन ने खुशी में रिवॉल्वर से गोली चला दी। वह भी स्टेज पर चढ़ने से ठीक पहले। एक हाथ से थामा दूल्हे का हाथ और दूसरे हाथ में तमंचा लहराकर चला दी गोलियां। और फिर हंसते हुए स्टेज पर चढ़ गई। देखिये वीडियो..
चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई गोली

पुलिस अधीक्षक अशोक तोमर ने मंगलवार को बताया कि जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा निवासी गिरिजा शंकर पाण्डेय की बेटी रूपा पाण्डेय ने गत 30 मई को अपनी ही शादी में जयमाल के दौरान अपने चाचा रामवास पाण्डेय की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलायी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
अपनी शादी में दुल्हन हुई दीवानी
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के जेठवाड़ा क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा गांव में ये मामला सामने आय़ा है, यहां के निवासी गिरिजा शंकर की बेटी रूपा की शादी थी, वरमाला के लिए स्टेज पर जब दुल्हन पहुंची तो जैसे ही वो स्टेज पर चढ़ रही थी, इतने में दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे स्टेज पर चढ़ने में मदद की वहीं इस दौरान दुल्हन ने दूसरे हाथ से एक शख्स से रिवॉल्वर ली और फायर कर दिया और मुस्कुराते हुए स्टेज पर चढ़ गई।
यह भी पढ़ें: दुल्हन बिकती है? जवाब मिलेगा शो Molkki में, आज से Colors TV पर शुरू
हर्ष फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल
लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसके बाद ये खासी चर्चा की विषय बन गया जिसपर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। पुलिस ने इस वीडियो को देखा और दुल्हन, दुल्हन के पिता और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया इसके बाद दुल्हन के पिता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है वहीं रिवॉल्वर के साथ चाचा फरार है, जबकि पुलिस दुल्हन के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।
अपनी शादी में फायरिंग वाली दुल्हन पर केस दर्ज
वीडियो का संज्ञान लेते हुए दुल्हन रूपा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। रिवॉल्वर का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।