Assembly Election 2022: 7 चरणों में होंगे 5 राज्यों के चुनाव, 10 फरवरी को पहले दौर की वोटिंग, 10 मार्च को नतीजे

up election

UP Assembly Election 2022 -इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश चुनाव की है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे।
चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं।

सात चरणों में होंगे चुनाव

सात चरणों में होंगे पांच राज्यों में चुनाव। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान।
पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान।

10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।

रैली, रोड शो और पदयात्रा की अनुमति नहीं

डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी।
घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।

यूपी में सात चरणों में मतदान

उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी पांचवें, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें दौर का मतदान होगा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा

10 मार्च को भाजपा का सफाया होगा। सरकार के लोग नियमों का पालन करे। चुनाव आयोग वर्चुअल कार्यक्रम के लिए सहयोग करे। आयोग को सभी दलों को बराबर नजर से देखना चाहिए। आयोग की हर शर्त का पालन होगा।

यह भी पढ़ें:Corona attack on PGI Chandigarh-157 डॉक्टर, 352 हेल्थ वर्कर हुए पॉजिटिव