रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी का वेन्यू इटली का लेक कोमो होगा। हालांकि दीपिका और रणवीर ने शादी के वेन्यू और डिटेल्स शेयर नहीं की है। दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट शलीना नताली ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की दो फोटो शेयर की है।
इस मौके पर दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए हुए सैफरॉन रंग के सूट में नजर आईं। उन्होंने कानों में बड़े बड़े गोल्ड और पोल्की ईयररिंग्स पहने हुए थे। ड्रेस के साथ मैचिंग दुपट्टा भी इस ड्रेस का लुक और बढ़ा रहा है। दीपिका ने इस दुपट्टे को शॉल की तरह कवर किया है। दीपिका का ये लुक खूब पसंद किया जा रहा है।
अब शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और पहली रस्म नंदी पूजा की गई। बताया जा रहा है कि रणवीर दीपिका की शादी पंजाबी-सिंधी रीति रिवाजों और साउथ इंडियन परंपराओं दोनों तरह से होगी।
खबरों की मानें तो शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे। इसमें रिसेप्शन सहित और भी कई फंक्शन होंगे। इस शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।